चंदौली, अगस्त 30 -- चंदौली। गंगा नदी की मछली निकालने के लिए हो रही नीलामी के विरोध में शुक्रवार को मछुआरा समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासिनक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पड़ाव से लेकर टांडा तक मछुआरा समाज के दर्जनों गांव बसे हैं। इन गावों में बसे भूमिहीन मछुआरा समाज के लोगों की जीविका का साधन मां गंगा है। उनके आश्रय में पलकर मछुआरा समाज अपनी जीविका चलाता है। लेकिन कुछ चंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गंगा नदी की नीलामी की जा रही है। यदि इसे रोका नहीं गया तो मछुआरा समाज जल सत्याग्रह करने को बाध्य होंगे। प्रमुख समाजसेवी ध्रुव मिश्रा ने कहा कि विगत वर्ष भी इस तरह की नीलामी करने का प्रयास किया गया था। लेकिन सभी के प्रयास से शासन की...