धनबाद, नवम्बर 29 -- महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर मछियारा रेलवे ओवरब्रीज के बोकारो लेन पर शुक्रवार संध्या एक ट्रक ने मारूती वेन को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे वेन अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में वेन सवार दो महिलाओं को आंशिक चोट लगी। जबकि वैन में सवार बाकि लोगों को किसी प्रकार का चोट नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महुदा पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से वेन को सीधा किया और घायल महिलाओं को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरवाअड्डा से एक ही परिवार के तीन महिलाओं समेत सात लोग बच्चे का मुंह जुठी कार्यक्रम में भाग लेने तलगड़िया जा रहे थे। मछियारा ओवरब्रीज के बीच में पहुंचने पर पीछे से आ रही एक ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे मारूती वेन पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.