हजारीबाग, मई 24 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में मछली व्यापारी से मोबाइल और पैसे की ठगी मामले में पुलिस ने लोहरदगा जिले के कुरसे गरियाटोली गांव निवासी सहबुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से व्यापारी का ठगा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि सहबुल अंसारी से पूछताछ के आधार पर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में सहायक अवर निरीक्षक पंचम उरांव और खूंटी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की यह कार्रवाई ठगी के मामलों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.