रुद्रपुर, अगस्त 3 -- सितारगंज, संवाददाता। ग्रामसभा गोठा बनकुइयां में रविवार दोपहर खेतों के आसपास मछली मार रहे ग्रामीणों पर हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें छह ग्रामीण छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देने के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार दोपहर ग्रामसभा गोठा बनकुइयां में बैगुल नदी के निकट खेतों के आसपास कई ग्रामीण जाल लगाकर मछली मार रहे थे। अचानक सात-आठ लोग मौके पर पहुंचे। कहासुनी के बाद हथियाबंद लोगों ने फायर झोंक दिए। ग्रामीणों के अनुसार, दो हथियारबंद लोगों ने चार फायर झोंके। इसमें छह लोगों को छर्रे लगे। घायलों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। इसमें आजाद कुमार पुत्र सीताराम, अजय कुमार पुत्र दर्शनानंद, रेशम सिंह प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.