प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- कुंडा, संवाददाता। मछली भात खाने के बाद एक ही परिवार के तीन बच्चों को उल्टी दस्त होने लगी, इसके बाद वह अचेत हो गए। घबराए परिजन बच्चों को सीएचसी ले गए। इलाज के बाद बच्चे होश में आए तो परिजनों ने राहत की सांस ली। हथिगवां थाना क्षेत्र के सरांय सैद खां गांव निवासी हरिश्चन्द्र सरोज के घर में बुधवार को मछली भात बना तो बच्चों ने खाया। मछली भात खाते ही हरिश्चन्द्र की 16 वर्षीय बेटी प्रियांशी, आठ वर्षीय बेटी प्रिया, 12 वर्षीय बेटा हिमांशु उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। तीनों बच्चे अचेत हो गए तो घबराए परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि तीनों बच्चे मछली भात खाने के बाद बीमार हुए थे, इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं, परिजन बच्चों को घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...