महाराजगंज, दिसम्बर 8 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार की देर शाम को सिन्दुरिया में बाजार से मछली बेचकर घर वापस जा रहा शख्स सड़क हादसे का शिकार हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिन्दुरिया क्षेत्र के हरिहरपुर टोला मोतीपुर निवासी रमेश साहनी सिन्दुरिया बाजार में मछली बेंचने आया था। देर शाम मछली बेंचने के बाद वह वापस लौट रहा था। नहर पुल के पास एक अज्ञात बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पहुंची और उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक रमेश साहनी के शव का पंचनामा बनाकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मामले में पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...