बदायूं, जनवरी 1 -- उझानी, संवाददाता पशु प्रेमी प्रखर अग्रवाल द्वारा मेनका गांधी को ट्वीट करने के बाद हरकत में आई नगर पालिका की टीम ने पुलिस के सहयोग से उझानी का मछली बाजार हटवा दिया। इस दौरान नगर पालिका की टीम से मछली विक्रेताओं की नोकझोंक भी हुई। नगर के पशु प्रेमी प्रखर अग्रवाल ने ट्वीट किया था कि कछला रोड पर खुलेआम मछलियों को काटकर बेचा जाता है। जिस वजह से आने जाने वालों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। वहीं आसपास के दुकानदार भी परेशान रहते हैं। मछलियों को खुलेआम सड़क पर रखकर बेचा जाता है। नगर पालिका के निरीक्षक हरीश त्यागी ने बताया कि कछला रोड से चेतावनी के साथ ही मछली बाजार को हटवा दिया गया है। वहीं चेतावनी भी दी गई है कि अगर दोबारा मछली बाजार लगाया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...