चतरा, अगस्त 25 -- कुमार विवेक रंजन हंटरगंज। किसी भी क्षेत्र में बेहतर करके न सिर्फ अपना व्यक्तिगत विकास किया जा सकता है, बल्कि उस बेहतर कार्य से सैकड़ों लोगों का कायाकल्प भी हो सकता है। जिसका जीता जागता उदाहरण हंटरगंज प्रखंड के जोरी के प्रहलाद चौधरी हैं। प्रहलाद चौधरी को मछली पालन के क्षेत्र का क्रांतिकारी कहा जाता है। प्रहलाद चौधरी ने अपने काली मेहनत और लंबे संघर्ष के बाद मछली पालन के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया। आज प्रहलाद चौधरी के मछली पालन के कार्य ने हंटरगंज प्रखंड को मछली पालन का हब बना दिया है। हंटरगंज के जोरी क्षेत्र में प्रहलाद चौधरी के द्वारा कई बड़े मछली बीज पालन केंद्र बनाया गया है। मछली बीज पालन काफी हाईटेक तरीके से इनके द्वारा किया जा रहा है। आज पूरे राज्य में मछली पालन के लिए इनका लोहा माना जाता है। जिसके लिए प्रहलाद...