मऊ, अक्टूबर 6 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत मुंगेसर गांव के भैंसही नदी में मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबे 40 वर्षीय युवक का चौबीस घंटे बाद दूसरे दिन रविवार को भी कोई सुराग नहीं चल सका। हालांकि पुलिस टीम और गोताखोर रविवार पूरे दिन नदी में डूबे युवक की तलाश करने सर्च आपरेशन में जुटी रही। उधर दो दिन बाद भी नदी में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगेसर गांव निवासी 40 वर्षीय रामविलास शनिवार को तेज बारिश के दौरान मछली पकड़ने के लिए भैंसही नदी में गया हुआ था। मछली पकड़ने के दौरान ही नदी की तेज धारा में युवक बह गया था। नदी में युवक के डूबने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए नदी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.