समस्तीपुर, अक्टूबर 11 -- विद्यापतिनगर। थाना के मिर्जापुर गंज गांव के समीप एक ग्रामीण की मछली पकड़ते हुए गंगा की सहायक वाया नदी के पानी में डूबकर मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के मुसहरी घाट मिर्जापुर गंज निवासी कुशेश्वर सहनी (55) शुक्रवार की अहले सुबह वाया नदी में मछली पकड़ने गए थे। यहां मुसहरी घाट के पास मछली पकड़ते हुए कुशेश्वर सहनी गहरे जल में डूब गए। पास से गुजरते हुए ग्रामीण ने पानी में डूबते देख शोर मचाया। जिसे सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला गया। आशंका जताई जा रही है कि नदी में जलकुंभी में फंसने के बाद दम घुटने से उनकी मौत हुई। उधर गृहस्वामी की मृत्यु की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.