लखनऊ, सितम्बर 21 -- गोसाईंगंज। गोसाईंगंज में शनिवार को मछली पकड़ने गया छंगालाल उर्फ टुन्ने (40) लोनी नदी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रविवार को खोजकर उसे बाहर निकाला। पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शहजादेपुर निवासी छंगालाल उर्फ टुन्ने शनिवार दोपहर में गांव के पास स्थित लोनी नदी में मछली पकड़ने गया था। लेकिन देर रात वह घर लौट कर नहीं आया। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह परिजन लोनी नदी के किनारे पहुंचे तो छंगालाल की चप्पल, फोन और गमछा वहीं पड़ा था। इंस्पेक्टर गोसाईगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक सूचना पर गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई गई। काफी मशक्कत के बाद छंगालाल को खोज कर नदी से बाहर निकाला गया। पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छंगालाल को मिर्गी की बीमारी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.