सीतापुर, सितम्बर 13 -- तंबौर, संवादददाता। तंबौर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ड्योढ़ीडीह गांव में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में मछली की बजाय एक मगरमच्छ फंस गया। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर पास की शारदा नदी में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, ड्योढ़ी डीह गांव में बाढ़ के बाद गांव के शुरुआती हिस्से में स्थित एक पुलिया के पास कुछ स्थानीय लड़के मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए हुए थे। बीती देर रात को जब उन्होंने जाल में किसी बड़ी मछली के फंसने की आशंका जताई और जाल को बाहर निकाला, तो उसमें करीब चार फीट लंबा एक मगरमच्छ फंसा हुआ था। मगरमच्छ को देखकर लड़कों में अफरा-तफरी मच गई और वे डर के मारे भाग खड़े हुए। घटना की सूचना सुबह वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.