सासाराम, अप्रैल 1 -- इंद्रपुरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी बराज के गेट नंबर छह पर मंगलवार की शाम मछली पकड़ने के क्रम में एक व्यक्ति का पैर फिसल गया। जिससे उसकी मौत गहरे पानी मे डूबने से हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिला के नरारी कला थाना के मेह निवासी 32 वर्षीय अर्जुन चौधरी के रूप में हुई है। मौत की सूचना पर पहुंची इंद्रपुरी थाना कर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को बाहर निकाला तथा मृतक के घर वालों को घटना की सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.