जौनपुर, सितम्बर 12 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का मछलीशहर चुंगी चौराहे पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह और प्रदेश सचिव पंकज सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत, अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और कांग्रेस की नीतियों व राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश को बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो न्याय दिला सकती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में डटे हैं और आगामी चुनाव में भाजपा की तानाशाही नीतियों को उखाड़ फेंका जाएगा। प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.