संभल, जनवरी 2 -- क्षेत्र की चौकी नरौली अंतर्गत चन्दौसी-संभल मार्ग पर नरौली चौराहे के पास गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मछलियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में रखे ड्रम सड़क पर गिर गए और करीब दो क्विंटल मछलियां सड़क पर बिखर गईं। राहत की बात यह रही कि ई-रिक्शा चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। जनैटा निवासी चालक सलीम गुरुवार शाम करीब तीन बजे चन्दौसी से मछलियां लेकर टांडा के बाजार जा रहा था। जैसे ही वह नरौली चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसने अचानक ई-रिक्शा मोड़ दिया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हु...