गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आंध्र प्रदेश से बर्फ में ढककर आई मछलियों और अंडे में कालरा फैलाने वाले बैक्टीरिया मिले हैं। दो माह पहले खाद्य सुरक्षा विभाग के सर्विलांस सैंपल में मछली मंडी में दो स्थानों की मछलियों और एक दुकान से लिए गए अंडे के नमूने की रिपोर्ट जांच में फेल आई है। अब दोबारा नमूने लेकर इनकी लैब में जांच कराई जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिसंबर में दो दिन अभियान चलाकर मछली मंडी सहित शहर के अन्य स्थानों से मीट-मछली, चिकन और अंडे के 60 सर्विलांस नमूने लिए थे। मछली और अंडे के तीन नमूने फेल आए हैं। इनमें बिब्रियो कालरी बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई है। अब विधिवत सैंपल लेकर लैब में जांच कराने की तैयारी है। दरअसल, तेज गर्मी और नम वातावरण में मांस-मछली में बैक्टीरिया पनपने की आशंका बढ़ जाती है। मौसम गर्म हो गया है, ...