कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर दक्षिण। मछरिया में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद वक्फ कानून पर विरोध जताने और मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह और पुलिस कर्मियों को जिंदा जलाने के प्रयास के मामले को लेकर पुलिस इस बार अलर्ट मोड पर रही। मछरिया में मस्जिद के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। ड्रोन कैमरे से निगरानी होती रही। डीसीपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने पूरी व्यवस्था की कमान संभाली। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। वक्फ कानून संसद में पास होने के बाद बीते शुक्रवार को मछरिया स्थित जामा मस्जिद के बाहर नमाज के बाद हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर कुछ युवकों ने प्रदर्शन किया था। बैनरों में मुजाहिदीन अंजुमन कमेटी के साथ रिजेक्ट वक्फ बोर्ड कानून जैसे नारे लिखे थे। इस दौरान मोहम्मद सैफ नाम के युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.