हमारे प्रतिनिधि, मार्च 19 -- बिहार के बक्सर जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स की बुधवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात डुमरांव के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर स्थित अंबेडकर नगर में रात को लगभग 8 बजे हुई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रामजी राम के रूप में हुई है। वह बकरी पालन कर परिवार का पेट पालता था। बताया जा रहा है कि मच्छर भगाने के लिए धुआं करने पर पड़ोसी से उसका झगड़ा हो गया। इसी विवाद में रामजी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। हत्या की खबर मिलते ही डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी के साथ नया भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया। बताया गया कि मच्छरों से बकरियों को बचाने के लिए बुधवार रात को घर के पास घास-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.