नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने विभिन्न स्थानों पर मच्छर प्रजनन की जांच शुरू कर दी है। निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील स्थलों, सरकारी विभागों के परिसर और अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत निगम ने एक लाख 21 हजार 344 परिसरों की जांच की। इसमें से 1415 स्थलों पर मच्छर प्रजनन पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि मच्छर प्रजनन मिलने पर 939 कानूनी नोटिस जारी किए गए। इस दौरान 209 अभियोजन भी दायर किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.