हापुड़, मई 16 -- जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व डेंगू दिवस मनाया गया। इस दौरान डीएमओ द्वारा पालिका सभागार में सफाई नायकों और सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों की मीटिंग ली गई। जिसमें आवश्यक जानकारी दी गई। मीटिंग को संबोधित करते हुए डीएमओ डॉ सतेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू बुखार एक बहुत संक्रामक रोग है। इसे हड्डी तोड़ रोग के नाम से भी जाना जाता है। ये मच्छरों के काटने के कारण होता है। डेंगू बुखार मच्छरों की कई प्रजातियों, जिसमें जीनस एडीज, मुख्य मद ए एजिप्टी के द्वारा फैलता है। उन्होंने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से रोकथाम के लिए हमें अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अस्पतालों में डेंगू से रोकथाम के लिए मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाये जा रहे हैं। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.