नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार ने अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में निगम के मुख्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों का प्रसार आने वाले दो महीने जुलाई और अगस्त में अधिक होता है। सभी स्तर पर मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के प्रयास आरंभ करने होंगे। अगर दो महीने सतर्कता से कार्य किया तो स्थिति नियंत्रण में रहेगी। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उपायों के बारे में जागरूक करना, दफ्तरों से कबाड़ हटाना व एक दूसरे विभाग की मदद करने जैसे कार्य करने होंगे। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के माध्यम से पीटीएम का आयोजन कर अभिभावकों को जागरूक कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...