कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार। गर्मी के बीच मच्छर का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में मच्छरों को मारने के लिए निगम के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है। फॉगिंग के साथ-साथ मच्छर के लार्वा को मारने के लिए नाले में गेंबोजिया (छोटी मछली) को छोड़ा जा रहा है। इसके लिए ट्रायल स्तर पर शहर के कुछ नालों में इसे डाला गया है। इसके परिणाम के आधार पर आगे निगम के द्वारा सभी बड़े व छोटे नालों में इसे डाला जाएगा। यह मछली मच्छर का लार्वा खा जाता है। इससे मच्छर नहीं पनप पाता है। नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि ट्रायल के लिए रेलवे से गेंबोजिया लिया गया है। अगर परिणाम अच्छे आते है तो फिर उसे पूरे निगम क्षेत्र के नाला में डाला जाएगा। निगम क्षेत्र में 300 किमी का है नाला निगम क्षेत्र में बड़ा-छोटा 300 किमी के करीब नाला बना हुआ है। ऐसी स्थिति में सारे नालों क...