साहिबगंज, जून 21 -- कोटालपोखर कोटलपोखर व आसपास क्षेत्र में इन दोनों मच्छर से लोग परेशान हैं । सड़क व घर के आस पास जल जमाव व घास पात उग जाने से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है । मच्छर से बचाव के लिए लोग अपने घर पर दिन में भी मच्छर भगाने वाला क्वॉयल व अगरबती का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीण सहदेव साहा, अब्दुल गफुर सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरसात के शुरुआती दौर में भी मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है । दिन में भी घर के बाहर बैठना दुश्वार हो गया है। लोग रात में मच्छरदानी का स्तेमाल कर जैसे-तैसे रात गुजार लेते हैं। अब दिन में भी मच्छर के आंतक से लोग परेशान हैं । ग्रामीणों संबंधित विभाग से मच्छर के बचाव के लिए दवा स्प्रे कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...