बिहारशरीफ, मार्च 19 -- मघड़ा मेले की व्यवस्था पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जायेगी नजर मघड़ा व बड़ी दरगाह मेला स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा फोटो: मघड़ा मेला : शीतलाष्टमी मेला को लेकर बुधवार को मघड़ा में सुरक्षा का जायजा लेते डीएम शशांक शुभंकर व एसपी भारत सोनी। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। बुधवार की शाम में डीएम शशांक शुभंकर व एसपी भारत सोनी मघड़ा व बड़ी दरगाह पहुंचकर मेला स्थलों का जायजा लिया। मां शीतला मंदिर में तीन दिवसीय मेला 21 मार्च से शुरू होने वाला है। जबकि, बड़ी दरगाह में चिरागा मेला एक से 11 अप्रैल तक लगेगा। दोनों मेलों की काफी महता है। मां शीतला मंदिर में भारी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी प्रकार, चिरागा मेला में भी दूर-दराज से काफी तादाद में जायरीन इबादत करने पहुंचते हैं। मेला में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.