संतकबीरनगर, जनवरी 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को भ्रमण कर मगहर महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मेले में सुरक्षा को लेकर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित होने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने पर जोर दिया। अराजक तत्वों पर सादे वर्दी में पुलिस निगरानी रखेगी। एसपी संदीप कुमार मीना ने एडीएम जयप्रकाश व एएसपी सुशील कुमार सिंह के साथ 28 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक होने वाले मगहर महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन सुनिश्चित किए जाने के लिए अधिकारी/कर्मचारीगण की लगने वाले ड्यूटी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही बताया कि असामाजिक तत्वों के जरिए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की र...