महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के जंगल का नारायणी नदी के समीप का गंडक बीट की आबोहवा मगरमच्छ और घड़ियालों की ब्रीडिंग के लिए अनुकूल मानी जा रही है। इसी स्थान पर शनिवार को मगरमच्छों के 33 अंडों में से 18 अंडों से स्वस्थ बच्चे निकले हैं। इन्हें मगरमच्छ प्रजनन केंद्र दर्जीनिया ताल में छोड़ा गया है। इसी स्थान पर पिछले वर्ष घड़ियालों के 34 अंडों में से 33 अंडों से स्वस्थ बच्चे निकले थे, जिन्हें नारायणी नदी में छोड़ा गया था। निचलौल रेंज के गंडक बीट में नारायणी नदी के किनारे इस नदी से निकलकर मगरमच्छ और घड़ियाल अंडों को अप्रैल महीने में छोड़ते हैं। यह क्षेत्र इनके अंडों के लिए सेफ जोन माना जा रहा है। इस बार अप्रैल में मगरमच्छों ने 33 अंडों को नदी के पानी से 18 मीटर दूर गड्ढे बनाकर छोड़ा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.