बहराइच, अप्रैल 6 -- बहराइच, संवाददाता । कतर्निया रेंज से लगे गेरुआ नदी के आंबा घाट से लेकर बिछिया वन बैरिया तक लगभग ढाई किलोमीटर लंबी सुरक्षा खाईं खोदी जाएगी। इससे नदी में जाने वाले मवेशियों व ग्रामीणों का आवागमन रुकेगा। मगरमच्छों के हमले से भी लोगों को बचाया जा सकेगा। यह सुरक्षा खाईं मगरमच्छो तक पहुंचने से रोक लगाएगी ही हाथियों को भी जंगल से लगे गांवों तक पहुंचने में भी रोकेगी। बालक पर हमले व गाय को निवाला बनाने के बाद वन विभाग ने यह निर्णय लिया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।हिंदुस्तान के खबर प्रकाशन पर वन विभाग ने यह कदम उठाया है। कतर्निया सेंचुरी क्षेत्र की गेरुआ नदी लाइफलाइन है। गेरुआ में डॉल्फिन व घड़ियाल संग मगरमच्छो का कुनबा भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दिनों गेरुआ के आंबा घाट पर शौच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.