मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।शब-ए-बरात के मौके पर मगफिरत और बरकत के लिए रविवार को सारी रात जागकर इबादत की गई। पूर्वजों के कब्रों पर पहुंचकर चिरागां किया और उनके सवाब के लिए फातेहाख्वानी कर दुआएं मांगी गई। कब्रिस्तानों पर लोगों ने रौशनी की थी, ताकि लोगों को अपनों के कब्रों पर पहुंचने में दिक्कत नहीं हो। गोला रोड स्थित कब्रिस्तान में शिया मुसलमान पूरे परिवार के साथ पहुंचे। यहां पर्दानशीं महिलाएं भी कब्र पर पहुंचकर फातेहा पढ़कर दुआ मांगी। रविवार को दिन में सुन्नी मुसलमानों के घरों में हलवा बनाया गया। फातेहाख्वानी के बाद हलवा तकसीम किया गया। रात में जागकर इबादत करते हुए लोगों ने कुरान शरीफ पढ़े। मस्जिदों में नमजियों की भीड़ उमड़ी। रातभर मस्जिदों में नफिल व तहज्जुद की नमाज अदा की गई। मस्जिद और प्रमुख कब्रिस्तानों के आसपास...