बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- मगध साम्राज्य के शौर्य पराक्रम की झलक बनी माता की शोभायात्रा लठ्ठ प्रतियोगिता और तलवार की धार से गले पर रखे केले काटने की कला ने किया सबको रोमांचित फोटो : राजगीर मेला : राजगीर में शनिवार को शोभा यात्रा के दौरान लठ प्रतियोगिता में अपनी कला दिखाते शिवालक यादव। राजगीर, निज संवाददाता। मठ-मंदिरों की आध्यात्मिक नगरी राजगीर में शनिवार की रात माता दुर्गा की भव्य शोभायात्रा सह विसर्जन जुलूस निकला। यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रही, बल्कि इसमें मगध साम्राज्य के शौर्य और पराक्रम के अतीत की झलक भी देखने को मिली। शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक लठ्ठ प्रतियोगिता और तलवार कला प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे। शहर की गलियां जयकारों और तालियों की गूंज से गूंज उठीं, जब लट्ठबाजों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। लठ्ठ...