गया, सितम्बर 11 -- मगध विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में गुरुवार को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और आध्यात्मिक चिंतक आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विनोबा भावे के दर्शन के प्रकाश में संस्कृति और धर्म विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विद्वानों और विद्यार्थियों ने गहन विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ प्रियंका तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित जीबीएम कॉलेज गया की सहायक प्राचार्य डॉ पूजा राय ने विनोबा भावे के सामाजिक और दार्शनिक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके विचारों में भारतीय संस्कृति, धर्म, नैतिकता और आत्मानुशासन का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। विनोबा जी का विचार आज भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और आंतरिक अनुशासन के लिए अत्यंत उपयोगी...