गया, जनवरी 2 -- मगध विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में शुक्रवार को शिक्षकों के बीच मारपीट हुई। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मुकेश कुमार और विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरि बाबू बोडू के बीच प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी । इस दौरान विभागाध्यक्ष के सिर में चोट लग गयी। जानकारी के अनुसार, छुट्टी से ठीक पहले सहायक प्राध्यापक ने एक प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाने की मांग की थी। विभागाध्यक्ष के अनुसार किसी तकनीकी कारण से हस्ताक्षर में विलंब हो रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विभागाध्यक्ष जब क्लास लेकर कार्यालय के तरफ लौट रहे थे। उसी दौरान सहायक प्राध्यापक ने गाली-गलौज करते हुए विभागाध्यक्ष के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद विभाग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.