दरभंगा, जून 13 -- लहेरियासराय। उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत दरभंगा जिले में मखाना और सिंघाड़ा की खेती को बढ़ावा देने एवं बाढ़ की चुनौतियों से सामना करने के लिए उन्नत प्रभेदों (स्वर्ण वैदेही एवं सबोर मखाना - 1) को अपनाने पर जोर दिया गया है। कृषि में श्रम समस्या से निपटने के लिए कृषि पद्धतियों में मशीनीकरण के उपयोग, कीटनाशक एवं उर्वरकों के उपयोग के लिए ड्रोन के उपयोग पर जोर दिया गया है। वे गुरुवार को डीएमसी ऑडिटोरियम में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के समापन समारोह सह शारदीय (खरीफ) कृषि जन कल्याण चौपाल के किसान संवाद कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले की 84 पंचायत अंतर्गत 137 गांवों में लगभग 12 हजार 372 किसानों तक इस अभियान ...