पटना, मई 23 -- सहकारिता विभाग में मखाना उत्पादन एवं विपणन से संबंधित सहकारी समितियों तथा सहकारी एफपीओ के साथ शुक्रवार को निबंधक सहयोग समितियां इनायत खान ने बैठक की। निबंधक सहयोग समितियां ने इस क्षेत्र में कार्य करने वाली सभी समितियों को अगले 15 दिनों के अंदर बहुराज्यीय सहकारी समिति, नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लि. (एनसीईएल) के साथ जोड़ने का निर्देश दिया। 15 दिनों के बाद एनसीईएल के किसी वरीय पदाधिकारी को बुलाकर इन समितियों द्वारा तैयार उत्पादों को एक्सपोर्ट मार्केट उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया जायेगा। इससे पूर्व समिति के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि मखाना उत्पादक किसानों को प्रारंभ में अधिक पूंजी की आवश्यकता पड़ती है, जिसकी पूर्ति मखाना की मार्केटिंग करने वाले व्यापारियों द्वारा की जा रही है। इससे उत्पादों को सही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.