जहानाबाद, जनवरी 9 -- किंजर, एक संवाददाता किंजर पुनपुन नदी तट स्थित महान सूफी संत हैदर शाह रहमतुल्लाह अलैह एवं बाबा मुजफ्फर शाह रहमतुल्ला उर्फ मखदूम बाबा की प्राचीन मजार पर सालाना उर्स चादर पोसी एवं कुरान खानी के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर बिहार के कई बड़े शहरों के अलावे झारखंड के रांची, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा आदि स्थानों से भी काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर मखदूम बाबा के मजार पर माथा टेके। इस मौके पर मजार की साफ सफाई कर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। मजार के आसपास चादर, अगरबत्ती, फुल, प्रसाद की कई दुकानें सजी हुई थी। वहीं खिलौने की भी दुकान खुली थी। उर्स मुबारक के मौके पर शाह मोहल्ला के नवयुवकों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कमेटी के अध्यक्ष जाहिद अली, उपाध्यक्ष समीर भाई, मोहम्मद चुन्नू, अरबाज शाह, वकील साहब, खलील शाह, राजू शाह, मोकी...