जहानाबाद, नवम्बर 10 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र में कुल 305 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मखदुमपुर प्रखंड के 22 पंचायत, नगर पंचायत मखदुमपुर और काको प्रखंड के आठ पंचायत शामिल हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 247000 है। चुनाव कार्य के लिए कुल 1600 कर्मी लगाए गए हैं। मखदुमपुर शहर में मिडिल स्कूल में तीन आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि वार्ड संख्या 6 के प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्र पर अर्धसैनिक बल एवं बिहार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। प्रशासन के द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस बार प्रेसिडिंग अफसर के अलावे किसी भी कर्...