जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने नेर हॉल्ट रोड से 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना थी कि ट्रेन से शराब मंगाई जा रही है। सुबह पैसेंजर ट्रेन से एक तस्कर एक कार्टून शराब, जो बोरा में छुपाया हुआ था, लेकर मोटरसाइकिल से मुख्य रोड की ओर आ रहा था। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक को रोकने का इशारा किया। इसके बाद मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल में बंधे बोरा को खोला तो उसमें 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। सभी बोतल इंपिरियल ब्लू ब्रांड की थी। पुलिस ने शराब के साथ अपाचे मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई बड़ा शराब तस्कर झारखंड से शराब आपूर्ति कर रहा था। यहां पर होम डिलीवरी के लिए शराब पहुंचाया गया था। पुलिस इससे जुड़े तस्करों की पहचान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.