जहानाबाद, जून 25 -- बारिश होने और नदी में पानी आने से कृषि कार्य में जुट किसान मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में कई जगहों पर धान की रोपनी शुरु हो गई है। इस वर्ष मौसम और सिंचाई सुविधा मिलने से किसानों को लाभ हो रहा है। समय पर नदियों में पानी आ जाने से प्रखंड के पूर्वी और पश्चिमी भाग के किसानों को काफी सुविधा हो रही है। खेतों में नदियों के पानी आने से लोग कृषि कार्य में जुट गए हैं। खेतों की जुताई के साथ धान की रोपनी शुरु हो गई है। इससे बधार की रोनक बढ़ गई है। खेतों में जुताई कार्य में ट्रैक्टर चल रहे हैं। मजदूर और किसान जोर शोर से काम कर रहे हैं। महिलाए धान की रोपनी कर रही है। रोपनी कार्य आरंभ होने से मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। कोयली गांव के किसान अखिलेश शर्मा ने बताया कि जिन किसानों ने रोहन में बिचड़े डाले थे वे लोग धान की रोपनी कर रहे ...