जहानाबाद, जनवरी 24 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता प्रखंड के दोनों प्रमुख बाजार मखदुमपुर और टेहटा में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। दोनों बाजार में हाईवे का बाईपास बन चुका है। उसके बाद भी जाम की समस्या बनी हुई है। टेहटा बाजार से तो दिन में निकलना मुश्किल हो जाता है। बाजार के रास्ते से निकलने में आधे घंटे का समय लग सकता है। मखदुमपुर बाजार में सबसे अधिक समस्या थाना के सामने देखा जा सकता है। क्योंकि इसी जगह से नवाबगंज और विशुनगंज के लिए वाहन चलती है। जाम की मुख्य समस्या का कारण सड़क पर अतिक्रमण माना जा रहा है। दूसरा कारण नगर पंचायत के द्वारा टेंपो पड़ाव की व्यवस्था न किया जाना है। सैकड़ो की संख्या में टेंपो सड़क पर जहां तहां खड़ा रहता है, जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इससे आम लोगों के साथ दुकानदार लोग भी परेशान होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्त...