फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शनिवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकें तेज रफ्तार से चल रही थीं। एक बाइक पर एक युवक सवार था तो दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भर्ती कराया गया है। मौतों से परिवारों में कोहराम मच गया। थाना मक्खनपुर के गांव बदनपुर करखा निवासी सत्येंद्र पुत्र दीवान सिंह, कृष्णा पुत्र कैलाश बाबू और बॉबी पुत्र अखिलेश के साथ एक बाइक पर सवार होकर मक्खनपुर आ रहे थे। उसी दौरान जनपद हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव गींगना निवासी उमेश पुत्र जोगेंद्र सिंह बाइक से आ रहा था। दोनों ही बाइकें तेज रफ्तार में थीं। मक्खनपुर के जेवडा पुल पर दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.