बागपत, जून 10 -- मक्का की फसल के लिए फाल आर्मी वर्म कीट ने जकड़ लिया है। इसकी वजह से मक्का की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। किसान मक्का की फसल को फाल आर्मी वर्म कीट से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों के चक्कर काट रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने फसल की विशेष निगरानी एवं सर्वेक्षण के लिए कहा है। जिले में किसानों ने जायद की सीजन में करीब एक हजार हेक्टेयर पर मक्का की खेती की। इन दिनों मक्का की फसल को कुछ स्थानों पर फाल आर्मी वर्म कीट ने जकड़ लिया है। जिसके चलते किसान उत्पादन को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अभी तक तो फाल आर्मी वर्म कीट का ज्यादा प्रकोप नहीं है, लेकिन अगर फाल आर्मी वर्म कीट का ज्यादा प्रकोप बड़ा तो उत्पादन प्रभावित हो जाएगा। कृषि विभाग ने फाल आर्मी वर्म कीट से मक्का की फसल बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा है कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.