एटा, जून 19 -- सकीट। गांव इशारा पूर्वी में मन्दिर के पास मक्का सुखाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। फायरिंग की भी सूचना रही। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के कुछ लोग हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। थाना सकीट के गांव इशारा पूर्वी में मंदिर के पास वीर सिंह, रामकिशाोर की मक्का सूख रही है। बुधवार दोपहर को रामगोपाल आए और ट्रैक्टर लाकर खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर पहले आपस में गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। पथराव होने से ग्रामीणों में भगदड़ गई और जान बचाकर भागने लगे। पथराव के दौरा दो बच्चों के चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को सीएचचसी सकीट पर भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.