कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। हज पर जाने वाले जायरीन (यात्री) इस बार मक्का-मदीना में खुद से खाना नहीं बना सकेंगे। लेकिन इस बार उन्हें मीना में जमीन पर गद्दों पर लेटने के बजाए सोफा कम बेड की सुविधा दी जाएगी। बस सुविधा को भी बढ़ा दिया गया है। वाईफाई निशुल्क मिलेगा। हाथ का डिजिटल कड़ा स्मार्ट वाच के रूप में होगा। यह जानकारी हज हाउस मुंबई से ट्रेनिंग कर लौटे आतिफ सिद्दीकी, मोहम्मद नासिर खान, मो इरफान, मो शकेब और आकिब ने दी। इन्हें जायरीन को प्रशिक्षण देने के लिए विशेष ट्रेनिंग देने के लिए बुलाया गया था। तंजीम खुद्दाम के सरदार अहमद खान व मोहम्मज हमीदुल्लाह ने बताया कि इस बार मीना में जो कैम्प बनेंगे वह लकड़ी के होंगे लेकिन पूरी तरह फायर प्रूफ होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...