कटिहार, मार्च 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आजमनगर प्रखंड के अरिहाना पंचायत में बुधवार को कृषि विभाग ने मक्का की फसल को कीट और रोगों से बचाने के लिए ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव किया। पौधा संरक्षण संभाग की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली। फसल पर फॉल आर्मीवर्म का प्रकोप बढ़ गया था। इससे उत्पादन प्रभावित हो रहा था। इसे रोकने के लिए लैम्ब्डा-सायहलोथ्रिन और इमामेक्टिन बेंज़ोएट का छिड़काव किया गया। पत्तियों पर धब्बे और रस्ट रोग से बचाव के लिए मैंकोजेब का भी उपयोग हुआ। 90 एकड़ में किया गया ड्रोन से छिड़काव बुधवार को आजमनगर के अरिहाना पंचायत में 90 एकड़ में ड्रोन से छिड़काव किया गया। इससे समय, श्रम और लागत की बचत हुई। ड्रोन कठिन इलाकों में भी आसानी से पहुंचा, जिससे छिड़काव प्रभावी रहा। एक साथ छह ड्रोन का किया गया उपयोग जिले में एक साथ छह-छह ड्रोन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.