अमरोहा, मार्च 17 -- भाकियू बीआरएस पदाधिकारियों ने सोमवार को ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मांग करते हुए कहा कि मक्का की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र लगवाए जाएं। क्षेत्र में ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराई जाए। घरेलू मीटरों का बिल प्रत्येक माह निकाला जाए। बाइकों से पटाखे की आवाज निकालने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पानी प्रत्येक गांव के हर घर में उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान राम अवतार सिंह, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, राजू चौहान, उदयवीर सिंह, शीशराम सिंह, सुक्खन लाल, योगेश कुमार आदि रहे। अध्यक्षता राजू चौहान व संचालन राष्ट्रीय सलाहकार उदयवीर सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.