कटिहार, फरवरी 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में मक्का उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरकारी समर्थन मूल्य 2190 रुपये प्रति क्विंटल तय होने के बावजूद किसान बाजार में 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर मक्का बेचने को मजबूर हैं। इससे किसानों को प्रति क्विंटल करीब 400 से 500 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मक्का सीजन की शुरुआत में बाजार भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक था। उस समय व्यापारी किसानों से अच्छी कीमत पर खरीदारी कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ सप्ताह में मांग अचानक घटने से कीमतों में तेज गिरावट आई है। जिले के कुरसेला, बरारी और कोढ़ा प्रखंड मक्का उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र हैं। यहां के किसानों ने पिछले कुछ वर्षों में बढ़ती मांग को देखते हुए मक्का का रकबा बढ़ाया था। फूड प्रोसेसिंग, पशु आहार और ...