बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार का एकमात्र कुसमहौत क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान-सह-बीज उत्पादन केंद्र का कर्नाटक राज्य शिफ्ट करने का आदेश पत्र वायरल होने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गयी है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बेगूसराय में कहा कि यदि वह लोकसभा में कुसमहौत क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान-सह- बीज उत्पादन केंद्र को कर्नाटक राज्य शिफ्ट किये जाने का मुद्दा नहीं उठाते व कृषि मंत्री को पत्र नहीं लिखते तो एनडीए की मोदी सरकार इस केंद्र को कर्नाटक राज्य ले गयी होती। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र में लगातार मंत्री बन रहे हैं। लेकिन बिहार में एक भी ईंट नहीं लगायी। उल्टे मिथिला, सीमांचल व बेगूसराय को बदनाम करने का काम किया। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव शनिवार को बेगूसराय पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.