बुलंदशहर, अगस्त 9 -- डिबाई। कस्बा क्षेत्र के शिव कॉलोनी स्थित मकूंस प्री-स्कूल में भाई और बहन के बीच अटूट प्यार और बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ स्कूल निर्देशिका रश्मि खुराना व प्रधानाचार्या नीरू सिंघल ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल प्रांगण को भव्य तरीके से रक्षाबंधन की थीम पर सुंदर झांकियों व फूलों से सजाया गया। सभी बालिकाओं ने बालकों को तिलक लगाकर राखी बांधी,आरती की व मिठाई खिलाई। शिक्षिका तृष्णा, पलक गोस्वामी,साक्षी शर्मा, केयरटेकर कमलेश रानी, सपना,केपी सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.