मथुरा, जनवरी 11 -- कोतवाली पुलिस ने गुरुनानक नगर में शिवताल कुंड के समीप बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी के मामले में आरोपियों की तलाश में 150 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। अभी तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लग सके हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। गुरुवार रात शिवताल कुंड, गुरुनानक नगर निवासी देवेन्द्र कुमार शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गये थे। इसकी जानकारी शुक्रवार को मायके से आयी पत्नी को हुई तो परेशान हो गयी। शाम को उनके पति भी गुरुग्राम से आ गए। चोरी की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, सीओ सिटी आशना चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया तो फोरेंसिक टीम ने जांच को मौके से नमूने कलेक्ट किये थे। तभी से पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के अलावा वहां से गुजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.