हाथरस, जून 15 -- - कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी ससुराल के लोगों पर जनपद एटा के अपने मायके में रह रही विवाहिता ने लगाया आरोप - शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हाथरस। मकान व जायदाद को देवर व जेठ हड़पना चाहते हैं। महिला पर बुरी नीयत रखने का भी आरोप है। कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी ससुराल के लोगों पर जनपद एटा के अपने मायके में रह रही विवाहिता ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी करीब आठ वर्ष पहले सिकन्दराराऊ क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। वर्तमान में ससुराल के लोग हरियाणा में रहते हैं। करीब आठ महीने पहले महिला के पति की बीमा...