प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- शहर के राजापुर के गंगानगर गली नंबर 12 में बुधवार की भोर लगभग चार बजे दो मंजिला मकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगी गई। उस वक्त चार भाइयों का परिवार अपने-अपने कमरे में सो रहा था। जब तक घटना की जानकारी होती पूरे मकान में आग फैल गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 15 सदस्यीय परिवार को अथक प्रयास कर बाहर निकाला। हालांकि, दम घुटने व झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दुधमुंहे बच्चे समेत तीन लोगों को गंभीर अवस्था में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। संकरी गली होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में भी देरी हुई। इससे पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। नगर निगम के सफाईकर्मी रह चुके पन्नालाल के दो मंजिला मकान में पत्नी शकुंतला देवी और उनके चार बेटे आनंद, विजय, अजय व अनूप अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.